ग्रेटर नोएडा: मूक-बधिर छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में स्कूल बस चालक पर मामला दर्ज

ग्रेटर नोएडा: मूक-बधिर छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में स्कूल बस चालक पर मामला दर्ज

ग्रेटर नोएडा: मूक-बधिर छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में स्कूल बस चालक पर मामला दर्ज
Modified Date: July 31, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: July 31, 2026 2:49 pm IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 31 जुलाई (भाषा) ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी विद्यालय के बस चालक के खिलाफ 15 वर्षीय मूक-बधिर छात्रा से कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में अध्ययनरत पीड़िता के पिता द्वारा शिकायत किएजाने के बाद शुक्रवार को यह मामला सामने आया।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि बोलने व सुनने में असमर्थ छात्रा कुछ दिन पहले मेरठ में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय की ओर से गई थी, तभी बस यात्रा के दौरान चालक लवकुश ने कथित तौर पर उससे अश्लील हरकत की।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई करेगी।

भाषा सं

खारी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में