एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: December 30, 2020 10:19 am IST

नोएडा (उप्र), 30 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा।

प्रदूषण सूचकांक ऐप ‘समीर’ के अनुसार, बुधवार को ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद में 291, दिल्ली में 276, नोएडा में 272, बागपत में 242, बुलंदशहर में 283, हापुड़ में 114, फरीदाबाद में 276, गुरुग्राम में 221, आगरा में 283, बल्लभ गढ़ में 184, भिवानी में 130 और मेरठ में 254 एक्यूआई दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में