भुवनेश्वर में एमबीए छात्रा से बलात्कार के आरोप में किराना दुकानदार गिरफ्तार
भुवनेश्वर में एमबीए छात्रा से बलात्कार के आरोप में किराना दुकानदार गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 26 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के भुवनेश्वर में पुलिस ने एक किराना दुकानदार को एक एमबीए छात्रा के साथ उसके किराए के मकान में बलात्कार करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को उस समय हुई थी जब पीड़िता, अपने किराए के मकान में अकेली थी और उसके साथ रहने वाली उसकी साथी 24 अप्रैल को बाहर गई हुई थी।
पुलिस के अनुसार पीड़िता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है और वह एमबीए की द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
इसने बताया कि लगभग 20 वर्ष की छात्रा पास की दुकान से कुछ किराने का सामान लेने गई थी, जिसके लिए आरोपी उसके घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इंफो वैली पुलिस थाने में बीएनएस की धाराओं 64(1) और 62 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया सबूत मिलने के बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
इसने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य परिस्थितिजन्य सबूतों से महिला के आरोपों की पुष्टि हुई।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया और उसकी चिकित्सकीय जांच भी की गई।
इसने बताया कि घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।
भाषा
देवेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


