ग्रो फाउंडेशन और जेएलएफ ने उभरते लेखकों के लिए प्रकाशन कार्यक्रम शुरू किया
ग्रो फाउंडेशन और जेएलएफ ने उभरते लेखकों के लिए प्रकाशन कार्यक्रम शुरू किया
नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) निवेश मंच ‘ग्रो’ की परोपकारी इकाई ‘ग्रो फाउंडेशन’ ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के सहयोग से ‘इंप्रिंट’ नाम का पूरी तरह से प्रायोजित प्रकाशन कार्यक्रम शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की।
‘इंप्रिंट’ का मकसद उभरते लेखकों की मदद करना है।
संगठन ने एक बयान में कहा कि इस पहल के पहले संस्करण के लिए देशभर से करीब 1,500 पंजीकरण हासिल हुए हैं।
बयान के मुताबिक, इस कार्यक्रम का मकसद उभरते लेखकों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करना है, जिनमें प्रकाशकों तक सीमित पहुंच, कम रॉयल्टी और स्व-प्रकाशन की अधिक लागत जैसी समस्याएं शामिल हैं।
बयान में कहा गया है कि ‘इंप्रिंट’ के तहत प्रतिभागियों को अपनी पांडुलिपि का पहला अध्याय और उसका सारांश जमा करना होगा।
इसमें कहा गया है कि शुरुआती जांच के बाद लंबी सूची में शामिल लेखकों को पूरी पांडुलिपि जमा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसका मूल्यांकन एक निर्णायक मंडल करेगा।
बयान के अनुसार, निर्णायक मंडल की ओर से चुनी गई प्रविष्टियों के लेखकों को संपादकीय मार्गदर्शन, पेशेवर संपादन, कवर डिजाइन और पुस्तक के प्रकाशन से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
भाषा पारुल नरेश
नरेश

Facebook


