गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के आठ ‘सदस्यों’ को गिरफ्तार किया

Ads

गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के आठ ‘सदस्यों’ को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 04:34 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 04:34 PM IST

अहमदाबाद, तीन जुलाई (भाषा) गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने के आरोप में गुजरात के विभिन्न जिलों और मध्य प्रदेश से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गुजरात में एक सक्रिय आतंकी नेटवर्क स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे थे।

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आठों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गुजरात के विभिन्न जिलों और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं और गुजरात में एक सक्रिय आतंकी नेटवर्क खड़ा करने के लिए उसकी ओर से सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा गोला दिलीप

दिलीप