गुजरात: उपमुख्यमंत्री ने सूरत के वृद्धाश्रम में मनाई ‘धुलेटी’

Ads

गुजरात: उपमुख्यमंत्री ने सूरत के वृद्धाश्रम में मनाई ‘धुलेटी’

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 09:53 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 09:53 PM IST

सूरत, चार मार्च (भाषा) गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को यहां एक वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ ‘धुलेटी’ यानी रंगों का त्योहार मनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने सूरत के पिपलोद इलाके स्थित अंबिका निकेतन वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ यह त्योहार मनाया।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने यहां लोगों को ‘गुलाल’ लगाया, उनका आशीर्वाद लिया और खुशियों के पल साझा करते हुए उनके जीवन में नई उमंग भर दी।

गुजरात में ‘धुलेटी’ होली के एक दिन बाद मनाया जाने वाला रंगों का त्योहार है।

संघवी ने गुजरात की जनता के साथ-साथ दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों को भी रंगों के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि बड़ों की उपस्थिति में त्योहार मनाना सामाजिक सद्भाव और सामूहिक जिम्मेदारी की सच्ची भावना को दर्शाता है।

उपमुख्यमंत्री ने त्योहार के गहरे महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जीवंत रंग नई आशा और ऊर्जा का संचार करते हैं।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश