नाटो ने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए ईरान की निंदा की

Ads

नाटो ने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए ईरान की निंदा की

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 12:45 AM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 12:45 AM IST

ब्रसेल्स, चार मार्च (एपी) उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने तुर्किये को निशाना बनाने के लिए बुधवार को ईरान की निंदा की।

नाटो की प्रवक्ता एलिसन हार्ट ने हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की कि तुर्किये की ओर दागी गई ईरानी मिसाइल को मार गिराने में नाटो की वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया या नहीं।

हार्ट ने कहा, “क्षेत्र में ईरान के अंधाधुंध हमलों के बीच नाटो तुर्किये समेत अपने सभी सदस्यों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।”

उन्होंने कहा, “सभी क्षेत्रों में हमारी सुरक्षा प्रणाली चाक-चौबंद है।”

यह पूछे जाने पर क्या मिसाइल को मार गिराने के लिए नाटो की वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जानकारी नहीं दे सकतीं।

तुर्किये में नाटो की यूरोपीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात है, जिसमें क्यूरेचिक बेस पर एक प्रारंभिक चेतावनी रडार शामिल है, जो ईरान से छोड़ी जाने वालीं मिसाइलों का पता लगा सकता है।

एपी जोहेब सुभाष

सुभाष