गुजरात : स्वर्ण व्यापारी से लाखों रुपये के सोने की लूट
गुजरात : स्वर्ण व्यापारी से लाखों रुपये के सोने की लूट
अहमदाबाद, 21 अक्टूबर (भाषा) गुजरात में राजकोट जिले के जेतपुर शहर में बुधवार को दो अज्ञात बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यापारी से 37 लाख रुपये की मूल्यवान चीजें लूट लीं।
जेतपुर थाने के उपनिरीक्षक वी.बी. वघेला ने बताया कि दो लुटेरों ने व्यापारी चिमन वेकरिया पर मिर्ची पाउडर फेंका और उनका बैग लूट लिया जिसमें 35 लाख रुपये के मूल्य का 700 ग्राम सोना और दो लाख रुपये नकद थे।
अधिकारी ने बताया कि धोराजी शहर निवासी वेकरिया के साथ यह घटना नाना चौक और सोनी बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर हुई।
उन्होंने बताया कि विरोध करने पर लुटेरों ने चाकू से वार किया जिससे वेकारिया के पैर जख्म हो गया। उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा अर्पणा माधव
माधव

Facebook


