Gujarat Honeytrap Racket: अकेली हूं फ्लैट पर आ जाओ न… लड़की ने बुलाकर बिल्डर के उतरवा दिए कपड़े… फिर आपत्तिजनक हालात में करने लगी ये कांड, देखकर छूट गए पसीने

Ads

Gujarat Honeytrap Racket: अकेली हूं फ्लैट पर आ जाओ न... लड़की ने बुलाकर बिल्डर के उतरवा दिए कपड़े... फिर आपत्तिजनक हालात में करने लगी ये कांड, देखकर छूट गए पसीने

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 11:10 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 11:13 AM IST

Gujarat Honeytrap Racket/Image Source: symbolic

HIGHLIGHTS
  • हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़
  • 1 करोड़ की फिरौती वसूली
  • 2 दिन में पुलिस ने गैंग दबोचा

Gujarat Honeytrap Racket:  गुजरात के सुरेन्द्रनगर में पुलिस ने हनीट्रैप कर फिरौती वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने अहमदाबाद जिले के एक बिल्डर को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर उससे 1 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिनों में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

ऐसे रचा गया जाल (Surendranagar Honeytrap Case)

Gujarat Honeytrap Racket:  पुलिस के अनुसार साणंद निवासी बिल्डर जमीन की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में अक्सर सुरेन्द्रनगर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपियों को उसकी आर्थिक स्थिति की जानकारी मिल गई। उसे निशाना बनाने के लिए गिरोह ने ‘भावना’ नाम की युवती के जरिए सोशल मीडिया पर संपर्क साधा। युवती ने प्रेमपूर्ण बातचीत कर बिल्डर को सुरेन्द्रनगर बुलाया और उपासना सर्कल के पास एक फ्लैट में मिलने के लिए कहा। आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवती ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में फंसा लिया। तभी चार युवक कमरे में घुस आए और युवती के साथ गलत काम करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

रिवॉल्वर की नोक पर फिरौती (Gujarat Kidnapping Case)

Gujarat Honeytrap Racket:  आरोपियों ने बिल्डर के माथे पर रिवॉल्वर तानकर 2 करोड़ रुपये की मांग की और उसे अगवा कर लिया। बाद में दबाव बनाकर उससे 1 करोड़ रुपये वसूल लिए गए। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी रकम बरामद कर ली गई है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने हनीट्रैप, अपहरण और फिरौती से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

"Surendranagar Honeytrap Case" क्या है?

यह मामला गुजरात के सुरेन्द्रनगर का है, जहां एक गिरोह ने सोशल मीडिया के जरिए बिल्डर को फंसाकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती वसूली।

"Gujarat Builder Kidnapping Ransom" में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए?

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभी फरार बताए जा रहे हैं।

"Honeytrap Ransom Scam Gujarat" में पुलिस ने कैसे कार्रवाई की?

तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर विशेष टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और रकम बरामद की गई।