गुजरात : कारोबारियों से एकत्र 7.86 करोड़ रुपये के हीरे लेकर भागा बिचौलिया गिरफ्तार

Ads

गुजरात : कारोबारियों से एकत्र 7.86 करोड़ रुपये के हीरे लेकर भागा बिचौलिया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 29, 2023 / 09:36 PM IST,
    Updated On - January 29, 2023 / 09:36 PM IST

सूरत, 29 जनवरी (भाषा) गुजरात के सूरत शहर में विभिन्न कारोबारियों से एकत्र करीब 7.86 करोड़ के हीरे लेकर कथित तौर पर फरार हीरा बिचौलिये को अमूल्य रत्नों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

वराछा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी बेहतर कीमत दिलाने के नाम पर शहर के 32 अलग-अलग कारोबारियों से हीरों को एकत्र करने के बाद फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी अपना फोन अपनी भाभी के पास डाटा मिटाने के बाद नष्ट कर देने की ताकीद के साथ छोड़ गया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ भारतीय दंड संहिता की धारा -406(आपराधिक विश्वासघात) और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के सुरेंद्रनगर निवासी रिश्तेदार के आवास पर नजर रख रही थी और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से 2.9 लाख रूपये कीमत के चोरी गए हीरे और गहने मिले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने दावा किया कि वह अपने पिता के हीरे के कारोबार से परेशान हो गया था और इन रुपयों से अपना गैराज का कारोबार शुरू करना चाहता था।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार