अब तो हद ही हो गई! एक पुलिसकर्मी दूसरे पुलिस वाले से ले रहा था रिश्वत, रंगेहाथों पकड़ाया

Ads

अब तो हद ही हो गई! एक पुलिसकर्मी दूसरे पुलिस वाले से ले रहा था रिश्वत, रंगेहाथों पकड़ाया

  •  
  • Publish Date - September 3, 2020 / 01:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

अहमदाबाद: गुजरात के राजकोट शहर में एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक को कथित रूप से एक साथी पुलिसकर्मी से 5,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए गिरफ्तार किया गया। राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने यह जानकारी दी। एसीबी ने एक बयान में कहा कि वर्तमान में राजकोट शहर नियंत्रण कक्ष में तैनात एएसआई बलवंतसिंह जडेजा को एक ट्रैफिक कांस्टेबल से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 300 के पार, आज फिर मिले 837 नए मरीज

शिकायतकर्ता राजकोट शहर यातायात पुलिस विभाग में एक कांस्टेबल के रूप में कार्य करता है। उसे हाल ही में ट्रैफिक मोबाइल वैन में तैनात किया गया था। जडेजा पहले यातायात शाखा में थे और हाल ही में उन्हें नियंत्रण कक्ष में स्थानांतरित किया गया है।

Read More: हम किसी प्रकार के दान की मांग नहीं कर रहे हैं, अफवाहों से सावधान : गीता प्रेस

बयान में कहा गया है कि उसने यातायात शाखा में जान पहचान होने की बात कह कर कांस्टेबल को मोबाइल वैन ड्यूटी में ज्वाइन करने के लिए 5,000 रुपये देने को कहा। जडेजा ने कथित तौर पर कांस्टेबल को डराने की कोशिश करते हुए कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसे परेशान किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया, जिसने पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर के बाहर योजना बनाकर जडेजा को रंगे हाथों पकड़ा।

Read More: मंत्री सिंहदेव का भाजपा पर करारा प्रहार, कहा- दुर्भाग्यजनक है कि कोरोना पर हो रही है राजनीति