गुजरात: दो महीने पहले अपहरण की गई छह वर्षीय बच्ची को मुक्त कराया गया

Ads

गुजरात: दो महीने पहले अपहरण की गई छह वर्षीय बच्ची को मुक्त कराया गया

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 10:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

आणंद (गुजरात), 30 जनवरी (भाषा) गुजरात के आणंद जिले से दो महीने पहले अगवा की गई छह वर्षीय बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। हालांकि, मध्य प्रदेश निवासी आरोपी फरार है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लड़की का फिछले साल तीन दिसंबर को अपहरण किया गया था। 25 जनवरी को आंणद के तारापुर से लगभग 240 किलोमीटर दूर सौराष्ट्र क्षेत्र के मोरबी से उसे मुक्त कराया गया।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी, गुड्डू मालीवाड़ मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के कल्याणपुर का रहने वाला है। वह दिहाड़ी मजदूर है और तारापुर में लड़की के घर के निकट रहता था।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष