गांधीनगर, 27 फरवरी (भाषा) गुजरात राज्य बांध सुरक्षा संगठन ने मोरबी जिले के दो प्रमुख बांधों, देमी III और मच्छू II में गंभीर संरचनात्मक और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उजागर किया है और राज्य भर के कम से कम आठ अन्य जलाशयों में भी खामियों की पहचान की है।
गुजरात राज्य बांध सुरक्षा संगठन की 2024-25 की रिपोर्ट, जिसे राज्य सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया, 524 ‘निर्दिष्ट बांधों’ की संरचनात्मक सुरक्षा पर केंद्रित है।
देमी बांध के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 खंभों में से पांच की विस्तृत जांच की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, कोर परीक्षणों के बाद कंक्रीट की ‘मजबूती’ कम पाई गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मच्छू बांध पर अतिरिक्त स्पिलवे में स्थित निरीक्षण गैलरी में भारी मात्रा में रिसाव पाया गया है और बांध की सुरक्षा के लिए सभी फाटकों को जल्द से जल्द बदलने की आवश्यकता है।
भाषा
राखी सिम्मी
सिम्मी