CG Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर आया बड़ा अपडेट, एक साथ इतने हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जारी हुई परीक्षा की तारीख

Ads

CG Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर आया बड़ा अपडेट, एक साथ इतने हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जारी हुई परीक्षा की तारीख

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 07:57 AM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 07:57 AM IST

CG Shikshak Bharti 2026 Notification | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती होगी
  • व्यापम ने 2026 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित की हैं
  • भर्ती से युवाओं को रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती (CG Shikshak Bharti 2026 Notification) की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा।

CG Sarkari Naukri 2026 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी (CG Shikshak Bharti Exam Date) कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इन्हें भी पढ़े:-

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 में कितनी भर्ती होगी?

कुल 5000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

सहायक शिक्षक की परीक्षा कब होगी?

11 अक्टूबर 2026 को सहायक शिक्षक की परीक्षा संभावित है।

शिक्षक की परीक्षा कब होगी?

25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक की परीक्षा संभावित है।