गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर में ‘ध्वज पूजा’ की

Ads

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर में 'ध्वज पूजा' की

  •  
  • Publish Date - May 31, 2024 / 11:13 PM IST,
    Updated On - May 31, 2024 / 11:13 PM IST

वेरावल (गुजरात), 31 मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में वेरावल शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित प्रतिष्ठित सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अमित शाह ‘श्री सोमनाथ ट्रस्ट’ के न्यासी भी हैं।

सरकार की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि शाह, उनकी पत्नी सोनलबेन और बेटे जय शाह ने शाम को मंदिर पहुंचकर ‘ध्वज पूजा’ की।

इसमें बताया गया कि उन्होंने अनुष्ठान के बाद मंदिर के गुंबद पर ध्वज भी फहराया।

अधिकारियों ने बताया कि शाह रात में विश्राम गृह में ठहरेंगे और अहमदाबाद रवाना होने से पहले शनिवार सुबह मंदिर में फिर से पूजा-अर्चना करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि सोमनाथ पहुंचने से पहले शाह राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। जिसके बाद उन्होंने 25 मई को राजकोट के गेमिंग जोन में हुए अग्निकांड के मुद्दे पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गई थी।

भाषा

प्रीति वैभव

वैभव