गुजरात: वडोदरा में महिला हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या की

गुजरात: वडोदरा में महिला हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या की

गुजरात: वडोदरा में महिला हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या की
Modified Date: March 5, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: March 5, 2026 5:56 pm IST

वडोदरा, पांच मार्च (भाषा) गुजरात के वडोदरा जिले में अपने पुलिस क्वार्टर में 28 वर्षीय महिला हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे हुई और पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

हेड कांस्टेबल प्रियंका प्रजापति ने कथित तौर पर बापोद इलाके में अपने आवास में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया।

बापोद पुलिस निरीक्षक एम के गुर्जर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘खिड़की से अंदर देखा तो उसके शव को फंदे से लटकता पाया।’

उन्होंने बताया कि प्रजापति हाल ही में अपने 20 दिन के अवकाश के बाद पैतृक जिले बनासकांठा से लौटी थी। उन्होंने पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में