पंजाब, हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, दोनों राज्यों में गुरदासपुर और हिसार सबसे सर्द रहे

पंजाब, हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, दोनों राज्यों में गुरदासपुर और हिसार सबसे सर्द रहे

पंजाब, हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, दोनों राज्यों में गुरदासपुर और हिसार सबसे सर्द रहे
Modified Date: January 5, 2023 / 03:21 pm IST
Published Date: January 5, 2023 3:21 pm IST

(फोटो के साथ)

चंडीगढ़,पांच जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में पिछले कई दिनों से भीषण ठंड का दौर जारी है और बृहस्पतिवार को भी कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में गुरदासपुर सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा,जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के बठिंडा में तीन डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.7 ,पटियाला में पांच, अमृतसर में 5.5 वहीं मोहाली में तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा में हिसार सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में छह डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 5.4 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 6.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के वक्त दोनों राज्यों के अनेक स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता कम रही।

भाषा शोभना नरेश पवनेश

पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में