गुरुग्राम : सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान दीवार गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

गुरुग्राम : सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान दीवार गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

गुरुग्राम : सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान दीवार गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत
Modified Date: February 6, 2024 / 01:01 am IST
Published Date: February 6, 2024 1:01 am IST

गुरुग्राम (हरियाणा), पांच फरवरी (भाषा) गुरुग्राम में सोमवार को सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी ‘जेसीबी’ मशीन के दीवार से टकराने के कारण ढहे मलबे में दबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और ‘जेसीबी’ चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां सेक्टर-81 के बंगाली मार्केट इलाके में दोपहर करीब 12:30 बजे हुई जब मानेसर नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान जैसमीन के रूप में की गई है और उसका परिवार पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि आज जैसमीन का जन्मदिन था।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में