गुरुग्राम: प्रबंधक ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की; विदेशी कंपनी की कर्मचारी घर में फंदे से लटकी मिली
गुरुग्राम: प्रबंधक ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की; विदेशी कंपनी की कर्मचारी घर में फंदे से लटकी मिली
गुरुग्राम, 10 फरवरी (भाषा) हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 49 स्थित एक निजी कंपनी के प्रबंधक ने कथित तौर पर अपने कार्यालय इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सोहना के दमदमा रोड स्थित एक सोसाइटी में एक विदेशी कंपनी की 26 वर्षीय कर्मचारी अपने फ्लैट में पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि निजी कंपनी के मृत प्रबंधक की पहचान वरुण शंकर (34) के तौर पर हुई है। इसने कहा कि वह बेंगलुरु का रहने वाले थे और एक कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे शंकर ने इमारत की आठवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इसने कहा कि एक अन्य घटना में, सोहना के दमदमा रोड स्थित जीएलएस सोसाइटी में एक निजी कंपनी में काम करने वाली 26 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसका शव उसके फ्लैट में पंखे से लटका मिला।
अधिकारियों ने बताया कि मृत महिला की पहचान फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी निवासी किरण के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
भाषा रंजन नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


