MP Board Results 2026: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, आज जारी होगा 10वीं-12वीं का परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक करें नतीजे?

MP Board Results 2026: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, आज जारी होगा 10वीं-12वीं का परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक करें नतीजे?

MP Board Results 2026: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, आज जारी होगा 10वीं-12वीं का परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक करें नतीजे?

MP Board Results 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 15, 2026 / 07:37 am IST
Published Date: April 15, 2026 7:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज सुबह 11 बजे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होगा
  • कुल 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए
  • 33% अंक लाना पास होने के लिए अनिवार्य है

भोपाल: MP Board Results 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम (MP Board 10th 12th Result 2026) आज 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

MP Board 10th 12th Result 2026: जानकारी के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम घोषित करेंगे। बोर्ड द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही छात्र-छात्राएं अपने अंकों और मेरिट सूची की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि परिणाम घोषित होने के साथ ही वेबसाइट पर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। जिसमें 10वीं के 9.07 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 12वीं के करीब 7 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।

कहां देखें रिजल्ट?

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

एमपी बोर्ड में पास होने के लिए हर छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। साथ ही थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है।

कैसे चेक करें MP Board Result 2026 रिजल्ट?

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in खोलें।
  • अब छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालें।
  • अब स्टूडेंट्स कैप्चा भरें।
  • फिर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आगे आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।