MP Weather Update: अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान! प्रदेश में इतने दिनों तक भीषण लू का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल कितना खतरनाक

MP Weather Update: अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान! प्रदेश में इतने दिनों तक भीषण लू का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल कितना खतरनाक

MP Weather Update: अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान! प्रदेश में इतने दिनों तक भीषण लू का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल कितना खतरनाक

madhyapradesh weather/ image source: ibc24

Modified Date: April 15, 2026 / 07:37 am IST
Published Date: April 15, 2026 7:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रदेश में बढ़ी भीषण गर्मी
  • पहली बार 42 डिग्री पार
  • कई जिलों में लू अलर्ट

MP Weather Update: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। खासतौर पर 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ सकते हैं।

MP Weather News: कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है

प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन नर्मदापुरम इस समय सबसे गर्म शहर बनकर सामने आया है, जहां 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

MP News: प्रशासन ने भी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने भी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सागर और अशोकनगर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी, ताकि बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके। प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से सहयोग की अपील की है और कहा है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।