CG Cabinet Meeting Today: आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, कई परियोजनाओं को मिल सकती है मंजूरी
CG Cabinet Meeting Today: आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, कई परियोजनाओं को मिल सकती है मंजूरी
CG Cabinet Meeting | Photo Credit: IBC24
- आज सुबह 11:30 बजे छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक होगी
- बस्तर विकास पैकेज और रोजगार पर बड़ा फैसला संभव
- औद्योगिक निवेश और विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी
रायपुर: CG Cabinet Meeting छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बार फिर कैबिनेट की बैठक (Sai Cabinet Meeting) होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, आज 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में शुरू होगी।
बस्तर विकास के लिए बड़े पैकेज पर हो सकता है फैसला
Sai Cabinet Meeting आज को होने वाले इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्णय ले सकती है। इसके अलावा सरकार बस्तर विकास के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
इतना ही नहीं औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने पर भी फैसला हो सकती है और बस्तर रोडमैप 2.0 के तहत रोजगार पर फोकस हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, आगामी योजनाओं की रूपरेखा और प्रशासनिक निर्णयों पर विचार किया जा सकता है। यह बैठक राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों का आधार बन सकती है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


