गुरुग्राम: मुठभेड़ में दीपक नंदाल गिरोह का एक शूटर मारा गया, दूसरा घायल

गुरुग्राम: मुठभेड़ में दीपक नंदाल गिरोह का एक शूटर मारा गया, दूसरा घायल

गुरुग्राम: मुठभेड़ में दीपक नंदाल गिरोह का एक शूटर मारा गया, दूसरा घायल
Modified Date: May 11, 2026 / 03:24 pm IST
Published Date: May 11, 2026 3:24 pm IST

गुरुग्राम, 11 मई (भाषा) गुरुग्राम पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर दीपक नंदाल के गिरोह का एक कथित शूटर सोमवार को मारा गया, जबकि दूसरा घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गायक राहुल फाजिलपुरिया के कार्यक्रम आयोजक सौरभ यादव के सेक्टर 45 स्थित घर पर गोलीबारी के सिलसिले में दोनों हमलावरों को शुक्रवार को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में मारे गए हमलावर की पहचान गुरुशेर सिंह उर्फ ​​शेरा (23) के रूप में हुई और घायल व्यक्ति की पहचान जसपाल उर्फ ​​बबलू (28) के रूप में हुई। दोनों पंजाब के तरन तारन के निवासी हैं।

जसपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो मई की रात को उन्होंने सौरभ के घर पर गोलीबारी की थी। इस घटना में सौरभ के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल कुलबीर घायल हो गए थे।

भाषा राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में