गुरुग्राम : तीन लोगों ने एसयूवी पर किया करतब, द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित

गुरुग्राम : तीन लोगों ने एसयूवी पर किया करतब, द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित

गुरुग्राम : तीन लोगों ने एसयूवी पर किया करतब, द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित
Modified Date: May 18, 2026 / 10:54 am IST
Published Date: May 18, 2026 10:54 am IST

गुरुग्राम, 18 मई (भाषा) द्वारका एक्सप्रेसवे पर तीन लोगों ने एसयूवी गाड़ियों पर खतरनाक करतब किए और इसका एक कथित वीडियो भी सार्वजिक हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर तक लगातार करतब करते रहे। उनके खतरनाक करतबों जैसे तेज गति से और आड़ी-तिरछी (जिगजैग) गाड़ी चलाना, खिड़कियां खोलना और अचानक ब्रेक लगाना आदि ने अन्य लोगों को अपने वाहन की गति धीमी करने के लिए मजबूर कर दिया।

तीनों वाहनों की नंबर प्लेटों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी।

इस करतब का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस अब एक्सप्रेसवे पर लगे ‘हाई-डेफिनीशन’ कैमरों और वीडियो के आधार पर वाहनों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहनों की पहचान हो जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में