MP Weather Update : एमपी में आसमान से बरसने वाले हैं ‘अंगारे’! IMD की नई चेतावनी ने उड़ाए होश, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ये बात

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राजगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में पारा 43-44 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक हीटवेव के और तेज होने की चेतावनी जारी की है।

MP Weather Update : एमपी में आसमान से बरसने वाले हैं ‘अंगारे’! IMD की नई चेतावनी ने उड़ाए होश, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ये बात

MP Weather Update / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 18, 2026 / 08:52 am IST
Published Date: May 18, 2026 8:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजगढ़ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
  • भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में पारा 43-44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल : MP Weather Update मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है और कई जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी।

43-44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मई में 14 दिन मौसम बदलने के बाद अब प्रदेश में फिर से हीटवेव का असर तेज हो गया है। राजधानी भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में तेज गर्मी पड़ रही है, जहाँ तापमान 43-44 डिग्री तक पहुंचेगा। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लोग घरों से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

Indore Summer Weather 4 दिनों तक गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है

प्रदेश में अगले 4 दिनों तक गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय सावधानी बरतने और घरों में रहने की सलाह दी है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.