West Bengal Govt Jobs Age Limit: भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, अब इस उम्र के लोग भी कर सकेंगे सरकारी नौकरी के लिए आवेदन

West Bengal Govt Jobs Age Limit: भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, अब इस उम्र के लोग भी कर सकेंगे सरकारी नौकरी के लिए आवेदन

West Bengal Govt Jobs Age Limit: भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, अब इस उम्र के लोग भी कर सकेंगे सरकारी नौकरी के लिए आवेदन

West Bengal Govt Jobs Age Limit | Photo Credit: AI

Modified Date: May 18, 2026 / 07:49 am IST
Published Date: May 18, 2026 7:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • अब अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे
  • ग्रुप A, B, C और D पदों पर नई सीमा लागू
  • अधिसूचना के अनुसार नई व्यवस्था लागू होगी

कोलकाता: West Bengal Govt Jobs Age Limit युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत ​दी है। सरकार ने सरकारी नौकरियों में आवेदन की अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दिया है। (Sarkari Naukri Age Limit) सरकार के इस फैसले को युवाओं के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Govt Jobs Maximum Age सरकार के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को खास फायदा मिलेगा। जो उम्र सीमा के कारण अब तक कई सरकारी भर्तियों में आवेदन नहीं कर पा रहे थे। (Government Vacancy Age Limit) ग्रुप ए के पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पदों या सेवाओं के लिए पहले से ही ऊपरी आयु सीमा 41 वर्ष से अधिक तय है, वहां पुरानी उच्च आयु सीमा ही लागू रहेगी और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई व्यवस्था 11 मई, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

Age Limit for Govt Jobs इसके अलावा ग्रुप बी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 44 वर्ष कर दी गई है। वहीं ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। सरकार के इस फैसले को युवाओं के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से आयु सीमा में छूट की मांग उठ रही थी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।