Hardoi News: ‘तुम मेरे भाई जैसे हो’ सुनते ही युवक ने किया ऐसा कांड, तेज दांतों से काट दिया किशोरी के शरीर का ये अंग, जानकर कांप उठेंगे आप

Hardoi News: ‘तुम मेरे भाई जैसे हो’ सुनते ही युवक ने किया ऐसा कांड, तेज दांतों से काट दिया किशोरी के शरीर का ये अंग, जानकर कांप उठेंगे आप

Hardoi News: ‘तुम मेरे भाई जैसे हो’ सुनते ही युवक ने किया ऐसा कांड, तेज दांतों से काट दिया किशोरी के शरीर का ये अंग, जानकर कांप उठेंगे आप

Hardoi News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 18, 2026 / 09:43 am IST
Published Date: May 18, 2026 9:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • शादी से इनकार करने पर युवक ने हैवानियत की
  • पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ
  • पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ

हरदोई: Hardoi News उत्तर प्रदेश से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने शादी से इनकार करने पर 17 साल की किशोरी के स्तन को अपने दांतों से काट दिया। घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

Hardoi News मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना 11 मई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि वो शनिवार को वो अपने चाचा की लड़की की शादी में गई थी। वो शादी से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अतुल नाम का लड़का जबरन उठा ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर पेड़ में बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान युवती आवाज लगा रही थी, लेकिन पास में उसे बचाने के लिए कोई नहीं था। युवक लगातार उसको शादी के लिए दबाव बना रहा था। रिश्ते में भाई लगने की बात कहने पर गुस्से में उसने पहले मारा-पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए।

लड़की ने बताया- जब मुझे होश आया, तो अतुल वहां नहीं था। किसी तरह खुद को रस्सी खोलकर अलग किया। दर्द से कराहते हुए घर पहुंची। परिवारवालों को आपबीती बताई। मां मुझे लेकर प्रतापनगर चौकी पहुंची, लेकिन वहां किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। फिर हम कोथावां चौकी गए, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरी हालत खराब होती जा रही थी। मां मुझे लेकर बेनीगंज सीएचसी गई। वहां डॉक्टर ने इसे पुलिस केस बताते हुए थाने में सूचना दी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।