अंबाला में सड़क हादसे में गुरुग्राम के युवक की मौत
अंबाला में सड़क हादसे में गुरुग्राम के युवक की मौत
अंबाला, 31 दिसंबर (भाषा) अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार गुरुग्राम के युवक की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा अंबाला छावनी के पास हुआ जब दीपक और उसके दोस्त ऋतिक, चिराग प्रकाश और तुषार नववर्ष का जश्न मनाने के लिए शिमला जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि कार तुषार चला रहा था जो हादसे में घायल हो गया है। घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
तुषार ने पुलिस को बताया कि जब वे अंबाला छावनी पहुंचे तो तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और टक्कर के बाद वह पलट गयी।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
भाषा गोला शफीक
शफीक

Facebook


