Gyan Singh Mann Joins BJP in Punjab || Image- AI Generated File
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को सोमवार को बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के रणनीतिकार और सरकार के आलोचक ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। ज्ञान सिंह मान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रिश्तेदार भी बताए जाते हैं। (Gyan Singh Mann Joins BJP) उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। ज्ञान सिंह मान पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना कर रहे थे। उन्होंने पिछले साल राज्य सरकार की विवादित लैंड पूलिंग नीति 2025 पर भी सवाल उठाए थे।
#WATCH | Chandigarh: Gyan Singh Mann, cousin of Punjab Chief Minister Bhagwant Mann, joins the BJP in the presence of Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini and Punjab BJP President Sunil Jakhar. pic.twitter.com/ySLTtb9bvV
— ANI (@ANI) May 11, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पंजाब में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं और अगले साल विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा था, जब राज्यसभा में उसके 10 में से 7 सांसदों, जिनमें राघव चड्ढा और संदीप पाठक शामिल हैं, के भाजपा में जाने की चर्चा तेज हुई।
भाजपा लंबे समय से पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। अब तक पार्टी अपने दम पर पंजाब में सरकार नहीं बना पाई है। (Gyan Singh Mann Joins BJP) पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की गठबंधन सरकार रही, लेकिन बाद में कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी सत्ता में आई।
भाजपा का फोकस अब भगवंत मान सरकार के खिलाफ बढ़ती नाराजगी को मुद्दा बनाकर पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करने पर है। वहीं आम आदमी पार्टी भाजपा पर “ऑपरेशन लोटस” चलाने का आरोप लगा रही है। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में आम आदमी पार्टी के पास 94 विधायक हैं। कांग्रेस के 16, शिरोमणि अकाली दल के 3, भाजपा के 2, बसपा का 1 और एक निर्दलीय विधायक सदन में मौजूद है। फिलहा 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव तय है। इसकी तैयारी में सभी पार्टियां जुट चुकी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित
चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल
यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये
आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया