hanuman news/ image source: Shwetaraiii X HANDLE
Hanuman Beniwal Viral Video: राजस्थान: राजस्थान में एक सरकारी बैठक के दौरान Hanuman Beniwal का तीखा अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। बैठक में सांसद ने एक अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा, “आपके आने के बाद सभी कामों का सत्यानाश हो गया… थोड़ा काम भी कीजिए। सिर्फ कमीशन लेकर फार्महाउस बनवाने पर ध्यान मत दीजिए, जनता के कामों पर भी ध्यान दें।” सांसद के इस बयान के बाद बैठक का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह गर्म हो गया।
“कमीशन आ रहा है बच्चों को फॉर्म हाउस खरीदो…जनता के कामों पर भी ध्यान देना होगा”
किसान नेता और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल मीटिंग में अधिकारियों पर भड़क गए…वीडियो देखिए… pic.twitter.com/Xk1mHaPmnz— Shweta Rai (Vistaar News) (@Shwetaraiii) May 15, 2026
हालांकि नाराजगी जताने के बाद सांसद अधिकारियों को समझाते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसा काम करें जिसे लोग वर्षों तक याद रखें और उदाहरण के तौर पर पेश करें। बेनीवाल ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और विकास कार्यों में तेजी लाने की सलाह दी। उन्होंने साफ कहा कि सरकारी जिम्मेदारी सिर्फ कुर्सी संभालने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता के भरोसे पर खरा उतरना भी जरूरी है।
बैठक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे प्रशासनिक जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं। सांसद के बयान को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे अधिकारियों की कार्यशैली पर सीधा हमला मान रहे हैं, जबकि समर्थकों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का काम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना है।