हरदोई में हादसा: डंपर के टक्कर से ट्रैक्टर सवार 7 लोगों की मौत, 7 घायल
हरदोई में हादसा: डंपर के टक्कर से ट्रैक्टर सवार 7 लोगों की मौत, 7 घायल
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोमवार रात बड़ा हादसा हुआ है। रात करीब 11 बजे की इस घटना में ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 7 लोग घायल हैं। घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बिलग्राम से कन्नौज जाने वाले मार्ग पर हुआ है।
7 people dead & 7 people critically injured in a collision between a truck & a tractor in Hardoi. Police present at the spot. pic.twitter.com/9okwnO4KiZ
— ANI UP (@ANINewsUP) June 4, 2018
पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर के साथ लगे मिक्स मशीन में करीब दो दर्जन मजदूर बैठकर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी दी। डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ये भी पढ़ें- एयरसेल-मैक्सिस केस में पी चिदंबरम को राहत, 10 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक
राहगीरों ने कॉल कर पुलिस और एंबुलेंस को सुचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से लोगों ने घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि 7 घायलों को इलाज जारी है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


