Harijan Girijan Word Ban: सरकारी दफ्तरों में अब इन शब्दों का इस्तेमाल बंद, BJP सरकार का बड़ा फैसला, सभी विभागों को जारी किया आदेश
Harijan Girijan Word Ban: सरकारी दफ्तरों में अब इन शब्दों का इस्तेमाल बंद, BJP सरकार का बड़ा फैसला, सभी विभागों को जारी किया आदेश

Harijan Girijan Word Ban
- हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
- ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों पर रोक
- सभी विभागों को जारी किया आदेश
चंडीगढ़: Harijan Girijan Word Ban: हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए सरकारी पत्राचार और अन्य आधिकारिक कार्यों में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों के प्रयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के संदर्भ में अब केवल संविधान में वर्णित शब्दावली का ही उपयोग किया जाए।
ऑफिशियल बातचीत में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों पर रोक (Harijan Girijan ban)
Harijan Girijan Word Ban: सरकारी निर्देशों में कहा गया है कि भारत के संविधान में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों का कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए इनका प्रयोग करना संवैधानिक शब्दावली के अनुरूप नहीं है। इसके स्थान पर सभी विभागों को केवल ‘अनुसूचित जाति (SC)’ और ‘अनुसूचित जनजाति (ST)’ शब्दों का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि पूर्व में इस संबंध में निर्देश जारी किए जाने के बावजूद कुछ विभागों द्वारा अब भी सरकारी दस्तावेजों, पत्राचार और अन्य आधिकारिक कार्यों में इन शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हरियाणा सरकार ने अपने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी ऑफिशियल बातचीत में 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्दों का इस्तेमाल बंद करें। pic.twitter.com/pa1jHSgLGE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2026
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला (Haryana government decision)
Harijan Girijan Word Ban: इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और अधीनस्थ कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से इन शब्दों का प्रयोग बंद करें और भविष्य में किसी भी आधिकारिक दस्तावेज, नोटशीट, आदेश या संवाद में केवल संविधान में निर्धारित शब्दों का ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें
- एक ऐसा गांव जहां दूध मिलता है बिल्कुल मुफ्त! बेचना माना जाता है पाप, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
- धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ हो रहा ऐसा काम, बिगड़े हालात की वजह से दो दिन बंद रही खरीदी, भुगत रहे सिस्टम की मार?
- लावारिस मिठाई कांड से मचा हड़कंप! प्रसाद समझकर लोगों ने खाए, लेकिन बन गया जानलेवा, अब तक इतने लोगों की दर्दनाक मौत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: इसका मतलब है कि हरियाणा सरकार ने सरकारी कामकाज में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Harijan Girijan Word Ban in Haryana

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm