Rajya Sabha Elections 2026: भाजपा ने की राज्यसभा चुनाव के लिए चार और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानें किनका नाम है शामिल
Rajya Sabha Election candidates List: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया हैं।
Rajya Sabha Election candidates List || Image- ANI News File
- भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया हैं।
- लिस्ट में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, भाजपा के जनरल सेक्रेट्री विनोद तावड़े, रामराव वडकुते और माया चिंतामण ईवनाते हैं।
- दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को आयोजित किए जाने हैं।
Rajya Sabha Elections 2026: नई दिल्ली: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया हैं। इन नामों में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, भाजपा के जनरल सेक्रेट्री विनोद तावड़े, रामराव वडकुते और माया चिंतामण ईवनाते हैं। भाजपा ने पहले आगामी राज्यसभा (Rajya Sabha Elections 2026) द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें छह राज्यों में नौ नाम तय किए गए थे।
विनोद तावड़े पहली बार जाएंगे राज्यसभा
भाजपा द्वारा बुधवार को जारी लिस्ट के मुताबिक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले राज्यसभा में एक और कार्यकाल के लिए तैयार हैं। वहीं भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े पहली बार राज्यसभा में जाएंगे।। रामराव वडकुटे और माया चिंतामण ईवनाटे के नाम भी (Rajya Sabha Elections 2026) उम्मीदवारों की लिस्ट में हैं।
16 मार्च को है चुनाव
Rajya Sabha Elections 2026: बता दें कि, दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को आयोजित किए जाने हैं। मतों की गिनती उसी दिन की जाएगी। ये सीट अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर खाली हो रहे हैं। वैसे राज्य जहां से राज्यसभा सीट खाली हो रही हैं, वे हैं, महाराष्ट्र (सात सीट), तमिलनाडु (छह), पश्चिम बंगाल और (Rajya Sabha Elections 2026) बिहार (पांच-पांच), ओडिशा (चार), असम (तीन), हरियाणा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ (दो-दो) तथा हिमाचल प्रदेश (एक)। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच मार्च है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Aarang Crime News: होली में मचा हुड़दंग, राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े युवक की हत्या, समाज के लोग पहुंचे थाने
- Gorakhpur Murder News: पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश
- Kawardha Road Accident News: होली मनाने घर जा रहे थे भाई-बहन, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सुनते ही घर में छा गया मातम

Facebook


