हरियाणा के कैथल में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ छात्र घायल

Ads

हरियाणा के कैथल में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ छात्र घायल

  •  
  • Publish Date - February 17, 2025 / 02:10 PM IST,
    Updated On - February 17, 2025 / 02:10 PM IST

कैथल, 17 फरवरी (भाषा) हरियाणा में कैथल जिले के नोच गांव के निकट सोमवार को एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर जाने से आठ छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार स्टेयरिंग व्हील में खराबी के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना में चालक और एक महिला परिचारिका भी घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बस आस-पास के गांवों से बच्चों को स्कूल ले जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा शोभना नरेश

नरेश