हरियाणा : अपने तीन बच्चों को नहर में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा : अपने तीन बच्चों को नहर में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा : अपने तीन बच्चों को नहर में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: November 24, 2020 10:17 am IST

करनाल, 24 नवंबर (भाषा) हरियाणा के करनाल जिले में पत्नी के साथ बहस होने के बाद अपने तीन नाबालिग बच्चों को कथित रूप से नहर में फेंकने के आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चों का पता लगाने के लिए तीन गोतोखोरों को लगाया गया है।

कुंजापुरा थाने के प्रभारी मुनीष कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुशील कुमार की सोमवार को पत्नी के साथ बहस हुई थी जिसके बाद उसने क्रमश: तीन, पांच और सात साल के तीन बच्चों को कुछ दिलाने के बहाने अपने साथ बाजार चलने को कहा तथा उन्हें नहर में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार बाद में उसने पत्नी को इस घटना के बारे में बताया।

थाना प्रभारी के मुताबिक सुशील कुमार को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

भाषा राजकुमार धीरज

धीरज


लेखक के बारे में