हरियाणा: कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने भाजपा के अशोक तंवर को हराकर सिरसा सीट अपने नाम की
हरियाणा: कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने भाजपा के अशोक तंवर को हराकर सिरसा सीट अपने नाम की
चंडीगढ़, चार जून (भाषा) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक तंवर को हराकर मंगलवार को सिरसा (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शैलजा ने तंवर को 2,68,497 मतों के अंतर से हराया।
हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से जारी है।
भाषा सिम्मी पवनेश
पवनेश

Facebook


