हरियाणा : शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई

Ads

हरियाणा : शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 12:00 AM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:00 AM IST

चंडीगढ़, दो जुलाई (भाषा) हरियाणा पुलिस ने राज्यभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, ताकि चार और पांच जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने सभी पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करें और यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनियमितता या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

डीजीपी ने इस बात पर जोर दिया कि हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराना है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल करने, अफवाह फैलाने, परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश