हरियाणा: उप-तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से दस्तावेज में फर्जीवाड़ा किया, मुकदमा दर्ज

हरियाणा: उप-तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से दस्तावेज में फर्जीवाड़ा किया, मुकदमा दर्ज

हरियाणा: उप-तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से दस्तावेज में फर्जीवाड़ा किया, मुकदमा दर्ज
Modified Date: December 29, 2023 / 10:27 pm IST
Published Date: December 29, 2023 10:27 pm IST

भिवानी (हरियाणा), 29 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के चरखी दादरी जिले में उप-तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है, जिसमें प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तहसीलदार की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है, जिसमें कर्मचारियों की ‘‘संभावित’’ संलिप्तता की बात कही गई है।

दादरी सिटी थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा, ‘‘तहसीलदार कर्णव लाकड़ा की ओर से शिकायत में कहा गया कि उप-तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से फर्जीवाड़ा कर 36 लंबित इंतकाल और तीन फर्द बदर मंजूर किये है।’’

उन्होंने बताया कि दादरी आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की और जांच रिपोर्ट के आधार पर सिटी थाना में भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

राजकुमार ने कहा, ‘‘जांच में पता लगाया जाएगा कि फर्जीवाड़ा में कौन-कौन शामिल रहा और किसकी क्या भूमिका रही।’’

भाषा खारी जितेंद्र

खारी


लेखक के बारे में