हरियाणा सरकार ने बिजली दरों में नहीं की वृद्धि

Ads

हरियाणा सरकार ने बिजली दरों में नहीं की वृद्धि

  •  
  • Publish Date - February 17, 2023 / 12:40 AM IST,
    Updated On - February 17, 2023 / 12:40 AM IST

चंडीगढ़, 16 फरवरी (भाषा) हरियाणा में उपभोक्ताओं राहत देते हुए 2023-24 के लिए बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि कृषि क्षेत्र के लिए बिजली सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2023-24 के लिए बिजली दरों के आदेश जारी कर दिए हैं।”

सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 76 लाख से अधिक है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-2023 के दौरान पहली श्रेणी में शून्य से 50 यूनिट तक के लिए बिजली दर दो रुपये प्रति यूनिट रही; जबकि 51 से 100 यूनिट तक 2.50 रुपये वसूले गए।

दूसरी श्रेणी में 0 से 150 यूनिट तक 2.75 रुपये, 150 से 250 यूनिट पर 5.25 रुपये, 251 से 500 यूनिट पर 6.30 रुपये और 501 से 800 यूनिट पर 7.10 रुपये शुल्क लिया गया।

भाषा

जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र