हरियाणा सरकार 2025 तक नई शिक्षा नीति लागू कर देगी: खट्टर

Ads

हरियाणा सरकार 2025 तक नई शिक्षा नीति लागू कर देगी: खट्टर

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 07:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

चंडीगढ़, 18 मार्च (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार 2025 तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को क्रियान्वित करेगी।

उन्होंने विधानसभा में कहा कि आधार से जुड़े प्रवेश की शुरुआत के साथ सरकारी स्कूलों में नाम लिखवाने वाले बच्चों की संख्या दो लाख घट गई है क्योंकि उनका नाम निजी और सरकारी दोनों स्कूलों में दर्ज है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमानुसार, राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि एक किलोमीटर के दायरे में दो में से एक स्कूल को बंद कर दिया जाएगा।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल