हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को सांस लेने में तकलीफ के चलते एम्स में भर्ती किया गया

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को सांस लेने में तकलीफ के चलते एम्स में भर्ती किया गया

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को सांस लेने में तकलीफ के चलते एम्स में भर्ती किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: September 28, 2021 3:37 am IST

Home Minister Anil Vij admitted to AIIMS

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ साथ गृह मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे विज को जांच के लिए सोमवार रात को एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया की निगरानी में अस्पताल में निजी वार्ड में भर्ती किया गया।

डॉक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। एक डॉक्टर ने कहा, “उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है जो कोविड के बाद होने वाली समस्या हो सकती है।”

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में