हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अब बेहतर महसूस कर रहे हैं: अस्पताल

Ads

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अब बेहतर महसूस कर रहे हैं: अस्पताल

  •  
  • Publish Date - December 19, 2020 / 06:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

चंडीगढ़, 19 दिसंबर (भाषा) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अब ‘बेहतर’ महसूस कर रहे हैं। शनिवार को उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ।

मीडिया बुलेटिन में, मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए के दुबे ने बताया कि विज मेडिकल टीम के सदस्यों से बात कर रहे हैं।

दुबे ने कहा, ‘हालांकि वह अभी भी आईसीयू में हैं। डॉक्टर उपचार के दौरान उनकी स्थिति से संतुष्ट हैं। उनकी हालत अभी स्थिर है।’’

विज (67) पांच दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

भाषा कृष्ण नेत्रपाल

नेत्रपाल