हरियाणा : अंबाला में संपत्ति विवाद को लेकर व्यक्ति ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की

Ads

हरियाणा : अंबाला में संपत्ति विवाद को लेकर व्यक्ति ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 07:49 PM IST

अंबाला, 24 मई (भाषा) हरियाणा के अंबाला जिले के बिछपाड़ी गांव में पैतृक संपत्ति और रुपयों को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परिवार में कहासुनी होने पर आरोपी अभिषेक (22) ने सबसे पहले अपनी 95 वर्षीय दादी इसरो देवी को निशाना बनाया। जब उसके बड़े भाई संदीप कुमार और चाचा महिंदर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी गोली चला दी।

उसने बताया कि अभिषेक ने इस वारदात को शनिवार शाम को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की दादी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा और बड़े भाई ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में अभिषेक की चाची को भी गोली लगी है। उन्हें चंडीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभिषेक का परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और वारदात को अंजाम देने के बाद से वह फरार है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही है।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत