हरियाणा पुलिस ने नूंह में अवैध शराब की लगभग 10 हजार बोतलें जब्त कीं

हरियाणा पुलिस ने नूंह में अवैध शराब की लगभग 10 हजार बोतलें जब्त कीं

हरियाणा पुलिस ने नूंह में अवैध शराब की लगभग 10 हजार बोतलें जब्त कीं
Modified Date: March 29, 2024 / 10:40 pm IST
Published Date: March 29, 2024 10:40 pm IST

चंडीगढ़, 29 मार्च (भाषा) हरियाणा पुलिस की एक टीम ने नूंह जिले में एक ट्रक में ले जाई जा रही करीब 10,000 बोतल अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ट्रक को राज्य पुलिस की अपराध जांच एजेंसी ने रोक लिया था। हरियाणा पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस टीम ने ट्रक से अवैध शराब की कुल 9,336 बोतलें बरामद करके जब्त कर ली जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।’’

नूंह-सोहना रोड पर केएमपी एक्सप्रेसवे पुल के पास गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक चालक कुंडली से बिहार के लिए अवैध शराब ले जा रहा है।

टीम ने एक ट्रक को रोका और चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी अशोक कुमार के रूप में बताई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा संतोष शोभना

शोभना


लेखक के बारे में