हरियाणाः हिसार में कार नहर में गिरी, तीन की मौत

हरियाणाः हिसार में कार नहर में गिरी, तीन की मौत

हरियाणाः हिसार में कार नहर में गिरी, तीन की मौत
Modified Date: January 14, 2023 / 08:14 pm IST
Published Date: January 14, 2023 7:00 pm IST

हिसार (हरियाणा), 14 जनवरी (भाषा) हरियाणा में पीपला पुल के पास एक कार के नहर में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ।

बास थाने के प्रभारी पवित्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान कृष्ण (36), राकेश (50) और मुकेश (47) के तौर पर हुई है। उनके मुताबिक, वे सभी सोनीपत जिले के गढ़ी उजला खान गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि वे पंजाब से अपने गांव लैट रहे थे।

हादसे में एक अन्य शख्स जख्मी हुआ है जिसे हांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।