हरियाणाः मुरथल में दो ढाबे सील, 75 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित
हरियाणाः मुरथल में दो ढाबे सील, 75 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित
चंडीगढ़, तीन सितंबर (भाषा) हरियाणा के मुरथल में दो ढाबों के 75 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों ढाबों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि इनमें से 65 कर्मचारी अमरिक-सुखदेव ढाबे के हैं जबकि 10 अन्य संक्रमित कर्मचारी दूसरे ढाबे के हैं।
ये दोनों ढाबे सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं और दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर हैं।
उपायुक्त ने बताया कि दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिये गए हैं और संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
भाषा. नोमान अमित
अमित

Facebook


