भाजपा-जजपा के शासन में हरियाणा की कानून व्यवस्था चौपट हुई : अभय चौटाला
भाजपा-जजपा के शासन में हरियाणा की कानून व्यवस्था चौपट हुई : अभय चौटाला
जींद (हरियणा), 21 जुलाई (भाषा) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय महासचिव और ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जननायक जनता पार्टी (जजपा) के शासन में राज्य की कानून व्यवस्था ‘‘चौपट’’हो गई है।
उन्होंने जींद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस गठबंधन सरकार में प्रदेश के लोगों को हर तरफ से मार पड़ रही है। हालात, इस कदर खराब हो गए हैं कि विधायकों को भी धमकी मिल रही है।
चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि ‘‘यह गठबंधन सरकार न होकर एक ‘ठगबंधन’ सरकार है।’’ उन्होंने कहा कि एक सम्मान समारोह 25 सितंबर को फतेहाबाद में आयोजित किया जाएगा जो राजनीतिक दिशा तथा दशा बदलने का कार्य करेगा।
भाषा सं. धीरज
धीरज

Facebook


