राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस मामले में अमित मालवीय, दिग्विजय सिंह व स्वरा भास्कर को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस मामले में अमित मालवीय, दिग्विजय सिंह व स्वरा भास्कर को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस मामले में अमित मालवीय, दिग्विजय सिंह व स्वरा भास्कर को भेजा नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 6, 2020 11:20 am IST

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस मामले में पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर कथित रूप से उजागर करने के लिए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अभिनेत्री स्वरा भास्कर से स्पष्टीकरण मांगा है।

आयोग ने उनसे पहचान उजागर करने संबंधी पोस्ट तत्काल हटाने और भविष्य में ऐसे पोस्ट साझा करने से बचने को भी कहा है।

Read More: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पार्टी को कहा अलविदा

आयोग ने मंगलवार को ट्वीट किया कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने अमित मालवीय, दिग्विजय सिंह और स्वरा भास्कर को हाथरस की पीड़िता की पहचान उजागर करने से संबंधित उनके ट्विटर पोस्ट पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है और फौरन ये पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही भविष्य में ऐसे पोस्ट साझा करने से बचने को कहा है।

भास्कर, मालवीय और सिंह को भेजे अलग-अलग नोटिस में आयोग ने कहा है कि उसके संज्ञान में आया है कि ऐसे कई ट्विटर पोस्ट हैं जिनमें कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

Read More: अदालत ने सांसदों, विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों से संबंधित याचिका पर सुनवाई शुरू की

आयोग ने नोटिस में कहा, ‘आपको इस नोटिस की प्राप्ति पर आयोग को संतोषजनक स्पष्टीकरण देना है और सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरों / वीडियो को हटाना है तथा इनके प्रसारण से बचना चाहिए, क्योंकि उन्हें आपके फॉलोअर्स व्यापक तौर पर प्रसारित करते हैं, जिसकी मौजूदा कानून में मनाही है।’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती से चार व्यक्तियों ने 14 सितंबर को कथित रूप से बलात्कार किया था। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां उसने गत मंगलवार को दम तोड़ दिया था।

Read More: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव डॉ एनपी पटेल BJP में हुए शामिल, CM शिवराज ने दिलाई सदस्यता

उसका गत बुधवार को तड़के अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें रातोंरात अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि अंतिम संस्कार परिवार की मर्जी के मुताबिक हुआ है।

पढ़ें- बुधवार से शुरू होगी इंदौर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन, देश की तीसरी निजी ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस समेत 3 गाड़ियों का संचालन जल्द

इस घटना से देश में रोष व्याप्त हो गया था और पीड़िता के लिए न्याय मांगने के वास्ते लोगों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया था।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.