सीएए के तहत नागरिकता के लिए सुनवाई जल्द पूरी होगी, अब तक 23,000 प्रमाणपत्र जारी: शुभेंदु

Ads

सीएए के तहत नागरिकता के लिए सुनवाई जल्द पूरी होगी, अब तक 23,000 प्रमाणपत्र जारी: शुभेंदु

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 07:53 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 07:53 PM IST

कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत नागरिकता के लिए आवेदनों पर सुनवाई जल्द ही पूरी हो जाएगी, और अब तक सरकार 2.30 लाख आवेदकों में से 23,000 लोगों को प्रमाणपत्र जारी कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम सीएए संबंधी सुनवाई जल्द ही पूरी कर लेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश भेज दिए गए हैं।

शुभेंदु ने कहा कि राज्यपाल आरएन रवि ने उस नए कानून को मंज़ूरी दे दी है जिसके तहत पुलिस पर हमला करने वालों को गिरफ़्तार किया जा सकेगा और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आज अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ‘पश्चिम बंगाल जन सुरक्षा एवं समाज विरोधी गतिविधि नियंत्रण विधेयक, 2026’ का ज़िक्र कर रहे थे, जिसे हाल ही में विधानसभा ने पारित किया है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश