राजस्थान के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी, बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी, बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी, बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: April 26, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: April 26, 2026 7:56 pm IST

जयपुर, 26 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है तथा रविवार को बाड़मेर में दिन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान केंद्र (जयपुर) के अनुसार राज्य के अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

केंद्र के अनुसार जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोटा और चित्तौड़गढ़ में यह 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

केंद्र के मुताबिक फलोदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर और पिलानी (झुंझुनूं) में 44.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 43.7 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

उसका कहना है कि हालांकि, 28 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में